Home NEWS BOKARO बोकारो के मनोज कुमार साह की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत,...

बोकारो के मनोज कुमार साह की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत, सरकार ने हवाई जहाज से मंगाया शव

0
बोकारो के मनोज कुमार साह की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत, सरकार ने हवाई जहाज से मंगाया शव

बोकारो के मनोज कुमार साह की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत, सरकार ने हवाई जहाज से मंगाया शव

बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर 9 स्थित कुंदन कॉलोनी निवासी मनोज कुमार साह की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मनोज कुमार साह, जो लगभग एक साल से चेन्नई में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे, की 25 मई 2025 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मृतक के परिवार में बुज़ुर्ग माता-पिता, पत्नी और चार छोटे बच्चे (सभी 6 वर्ष से कम उम्र) के हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण शव को चेन्नई से वापस लाना संभव नहीं था। ऐसे में राजद नेताओं और झारखंड सरकार के सहयोग से शव को एयरलिफ्ट कर बोकारो लाया गया।

राजद झारखंड प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, जिलाध्यक्ष बुध नारायण यादव, और युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाई। इन्होंने झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव से संपर्क कर, बोकारो लेबर सुपरिंटेंडेंट रणजीत कुमार की मदद से शव को चेन्नई से एयरलिफ्ट करवाया।

शव को चेन्नई से हैदराबाद होते हुए रांची एयरपोर्ट, और फिर वहां से एंबुलेंस के माध्यम से कुंदन कॉलोनी, बोकारो लाया गया।
घनश्याम चौधरी ने बताया कि यह सहयोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बनाये गए नियमों के कारण संभव हो सका।

इस दुखद घटना में सहयोग करने वालों में अजय यादव, बाबू राम, टिंकु उर्फ उपेंद्र कुमार, विशाल, सोनू यादव, राजदेव पाल, चंद्र भूषण गुप्ता, संदीप पासवान सहित स्थानीय लोग शामिल थे।
राजद नेताओं ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह पहल अत्यंत सराहनीय है।

श्रम मंत्रालय की ओर से मृतक परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version