Home NEWS BOKARO बोकारो: पैसे के लेन-देन को लेकर लेडीज पार्लर में मारपीट, शीशे तोड़े,...

बोकारो: पैसे के लेन-देन को लेकर लेडीज पार्लर में मारपीट, शीशे तोड़े, पार्लर संचालक का जीजा घायल

0
बोकारो, पार्लर विवाद, सेक्टर 12C, महिला हिंसा, पैसे का लेनदेन, मारपीट, अपूर्वा ब्यूटी पार्लर, झारखंड समाचार, ताजा खबर, लोकल न्यूज़

सेक्टर 12C के अपूर्वा ब्यूटी पार्लर में पैसे के विवाद को लेकर बवाल, शीशे तोड़े, युवक घायल

बोकारो : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12C स्थित अपूर्वा ब्यूटी पार्लर में शनिवार को पैसे के लेन-देन को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पार्लर के शीशे तोड़ दिए गए और दुकान में तोड़फोड़ की गई।

हंगामे के दौरान पार्लर संचालिका अपूर्वा के जीजा कुमार सोनू जब स्थिति संभालने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सोनू का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

🔸 पार्लर संचालिका का आरोप:

अपूर्वा के अनुसार, एक पड़ोस की महिला को उधार दिए गए पैसे को लेकर विवाद हुआ। महिला ₹1000 लौटा रही थी लेकिन पूरी राशि की मांग करने पर उसने गाली-गलौज और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ देर में महिला के भाई आए और जीजा सोनू को पीट डाला।

🔸 आरोपी महिला का पक्ष:

महिला ने बताया कि उसने ₹3000 उधार लिया था, जिसमें से ₹2000 पहले ही लौटा चुकी थी। आज ₹1000 देने आई थी लेकिन पार्लर संचालिका ने धक्का देकर बाहर निकाला और मारपीट की।

घटना के बाद से इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version