Home NEWS BOKARO बोकारो में पहली राज्य स्तरीय U-18 कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, देवघर...

बोकारो में पहली राज्य स्तरीय U-18 कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, देवघर और धनबाद बने विजेता

0
बोकारो में आयोजित झारखंड राज्य अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग में देवघर और बालिका वर्ग में धनबाद की टीमों ने खिताब अपने नाम किया।

झारखंड अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, देवघर और धनबाद ने मारी बाज़ी

बोकारो : RPF बैरक परिसर स्थित खेल मैदान, बोकारो रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रथम झारखंड राज्य अंडर-18 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं बोकारो जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव तथा विशिष्ट अतिथियों में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, महासचिव मुकेश कुमार सिंह और शिशु सदन विद्यालय के निदेशक प्रद्युम्न कुमार पांडेय मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि “कबड्डी केवल खेल नहीं, बल्कि एक साधन है जिससे युवा अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। झारखंड के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की भरपूर क्षमता है।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री शुदिव्य कुमार सोनू से बात कर कबड्डी को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी।


प्रतियोगिता परिणाम

बालक वर्ग

  • फाइनल:
    🏆 देवघर 45 – 39 कोडरमा

  • सेमीफाइनल:
    देवघर 40 – 38 चतरा
    कोडरमा 62 – 46 गढ़वा

  • क्वार्टर फाइनल:
    चतरा 41 – 38 बोकारो
    देवघर 36 – 24 पूर्वी सिंहभूम
    कोडरमा 54 – 50 गिरिडीह
    गढ़वा 43 – 21 जामताड़ा

बालिका वर्ग

  • फाइनल:
    🏆 धनबाद 34 – 32 कोडरमा

  • सेमीफाइनल:
    धनबाद 42 – 33 चतरा
    कोडरमा 47 – 32 पूर्वी सिंहभूम

  • क्वार्टर फाइनल:
    चतरा 30 – 19 जामताड़ा
    कोडरमा 45 – 13 देवघर
    पूर्वी सिंहभूम 32 – 25 लातेहार
    धनबाद 24 – 09 बोकारो


बोकारो में आयोजित झारखंड राज्य अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग में देवघर और बालिका वर्ग में धनबाद की टीमों ने खिताब अपने नाम किया।

सम्मान और पुरस्कार

कार्यक्रम में विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा, 40 तकनीकी अधिकारियों और आयोजन में सहयोग देने वाले शिशु सदन विद्यालय के निदेशक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:

तेजनारायण प्रसाद माधव (अंतरराष्ट्रीय कोच), जगदीश कुमार, आलोक कुमार, सीताराम, संजू कुमार, कृष्णा यादव, प्रकाशित मिंज, रेशम तारा, बबीता कुमारी, विक्की कुमार, परीक्षित महतो, बलराम, कुलदीप कुमार, संजय केजरीवाल, कुसुम भारती समेत सैकड़ों दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version