Home NEWS BOKARO जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं पर उपायुक्त ने की सुनवाई

जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं पर उपायुक्त ने की सुनवाई

0
जनता दरबार में पहुंचे लोगों की समस्याओं पर उपायुक्त ने की सुनवाई

👉 उप विकास आयुक्त ने बच्चे के भरण-पोषण मामले में त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

👉 दो अभ्यर्थियों को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा भावना से करें कार्य


समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त  अजय नाथ झा ने की।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिन्होंने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।

उपायुक्त ने कुल 46 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।


👶 शिशु भरण-पोषण सहायता मामले में डीडीसी की तत्परता

जनता दरबार के दौरान सदर अस्पताल, बोकारो से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसमें प्रसव के बाद एक महिला की मृत्यु हो गई थी।
बच्चे के दादा-दादी ने शिशु के भरण-पोषण हेतु प्रशासन से सहायता की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त (डीडीसी)  शताब्दी मजूमदार ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिशु को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

शिशु भरण-पोषण सहायता मामले में डीडीसी की तत्परता
शिशु भरण-पोषण सहायता मामले में डीडीसी की तत्परता

🏢 सभी प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार आयोजित किया गया।
जहां स्थानीय स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की तथा स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया।


📜 दो अभ्यर्थियों को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जनता दरबार के उपरांत उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में दो अभ्यर्थियों —
लता कुमारी (चंदनकियारी प्रखंड) और रिंकी कुमारी (चास प्रखंड) — को मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
उपायुक्त ने दोनों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा भावना से कार्य करने का संदेश दिया।

दो अभ्यर्थियों को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र


👥 मौके पर उपस्थित अधिकारीगण

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर श्रीमती मेनका,
सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) पियूष कुमार,
डीएसई श्री अतुल कुमार चौबे सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version