Home NEWS BOKARO दिव्यांग जीतन की समस्या पर DC की त्वरित कार्रवाई, राशन कार्ड चालू...

दिव्यांग जीतन की समस्या पर DC की त्वरित कार्रवाई, राशन कार्ड चालू कराने के निर्देश

0
दिव्यांग जीतन की समस्या पर DC की त्वरित कार्रवाई, राशन कार्ड चालू कराने के निर्देश

जनता दरबार में 39 से अधिक मामलों पर सुनवाई, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

बोकारो समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का मंच बनकर उभरा। इस दौरान बेरमो प्रखंड के गांधीनगर निवासी दिव्यांग जीतन कुमार की समस्या ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा।

जनता दरबार में पहुंचे जीतन कुमार ने अपने बंद पड़े राशन कार्ड की समस्या उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष रखी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को राशन कार्ड तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया। इस त्वरित पहल ने प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 39 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इनमें शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद और आपूर्ति से जुड़े कई मामले शामिल थे। उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

जनता दरबार ने यह साबित किया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके समाधान के लिए तत्पर भी। यह मंच जरूरतमंद लोगों के लिए आशा की किरण बनता जा रहा है।

साथ ही, निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।

इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह और परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version