Home NEWS BOKARO बोकारो में इंसाफ की मांग पर हंगामा: दहेज हत्या मामले में SP...

बोकारो में इंसाफ की मांग पर हंगामा: दहेज हत्या मामले में SP ऑफिस पहुंचा परिवार

0
oplus_2097152

रानी बीबी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

दरअसल, 3 अप्रैल की रात पुपुनकी गांव में रानी बीबी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी।

मृतका के परिजनों ने दामाद अख्तर राजा, ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि फरवरी 2025 में शादी के दौरान दो लाख रुपये दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बाद लगातार तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि इसी कारण रानी बीबी की हत्या कर दी गई।

इंसाफ की मांग को लेकर आज परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी को रोकने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों का आरोप है कि सभी आरोपियों को पुलिस को सौंपने के बावजूद सिर्फ दामाद को जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया।

वहीं थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि मामले में दामाद को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

👉 फिलहाल, परिजन न्याय की मांग पर अड़े हैं और पूरे मामले ने जिले में तूल पकड़ लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version