Home NEWS BOKARO चास नगर निगम में 30 हजार लोगों को मिलेगा फ्री मीटर युक्त...

चास नगर निगम में 30 हजार लोगों को मिलेगा फ्री मीटर युक्त वाटर कनेक्शन

0
चास नगर निगम में 30 हजार लोगों को मिलेगा फ्री मीटर युक्त वाटर कनेक्शन

चास नगर निगम में 30 हजार लोगों को मिलेगा फ्री मीटर युक्त वाटर कनेक्शन

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रशासन की पहल अब बड़े स्तर पर देखी जा रही है। नगर निगम द्वारा 30 हजार परिवारों को नि:शुल्क मीटर युक्त पानी कनेक्शन देने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 12,500 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जा चुका है।

प्रचार-प्रसार और कैंप के माध्यम से लोगों को कनेक्शन लेने की जानकारी दी जा रही है। कनेक्शन लेने वालों को हर महीने 5000 लीटर मुफ्त पानी मिलेगा, चाहे वे नए उपभोक्ता हों या पुराने।

चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन विस्तार व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चास जलापूर्ति योजना के फेज-1 के तहत पहले ही 5460 लोगों को कनेक्शन दिया गया था।

फिलहाल फेज-2 का ट्रायल जारी है, जिसमें इंटेकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइपलाइन टेस्ट किया जा रहा है। ट्रायल के बाद नियमित शुद्ध जल आपूर्ति शुरू की जाएगी।

इस योजना से ना सिर्फ जल संकट दूर होगा, बल्कि बोरिंग पर निर्भरता घटेगी और धीरे-धीरे भू-जल स्तर सामान्य होने की उम्मीद है। फेज-3 का डीपीआर तैयार है जिसमें 189 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version