Home NEWS BOKARO बोकारो स्टील आवासों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा, DGM...

बोकारो स्टील आवासों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा, DGM कर्नल गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई

0

बोकारो: बोकारो स्टील सिटी के शहरी आवासीय इलाकों में बिजली चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। इससे न सिर्फ बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, बल्कि वहां रहने वाले कर्मचारियों को भी बिजली आपूर्ति में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


टीए डिपार्टमेंट की कार्रवाई:

आज BSL के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (TA Department) की टीम ने DGM कर्नल गजेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई में बोकारो निवास के पीछे अवैध रूप से खिंचे गए बिजली तारों को हटाकर जब्त किया।

कर्नल गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा:
“हम बार-बार कार्रवाई करते हैं लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा तार लगाकर बिजली चोरी शुरू हो जाती है। जब तक FIR दर्ज नहीं होती, यह सिलसिला बंद नहीं होगा।”


मुख्य खुलासे:

  • सैकड़ों की संख्या में बिजली पोल से अवैध रूप से तार खींचे गए थे, जिन्हें खटालों, गैर-लाइसेंसी दुकानों और निजी मकानों तक जोड़ा गया था।

  • फ्री बिजली का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं, जिसका खामियाजा ईमानदार कर्मचारियों को बढ़ती बिजली दरों के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

  • अवैध कनेक्शन की वजह से लोड बढ़ता है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर कट की समस्या बनी रहती है।


कठोर कार्रवाई की चेतावनी:

कर्नल शेखावत ने चेताया कि यदि भविष्य में भी बिना अनुमति के बिजली कनेक्शन पाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लाइसेंसी दुकानदारों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिनकी जांच की जा रही है।


जरूरत है सख्त निगरानी और प्राथमिकी दर्ज करने की

बिजली चोरी के इस गंभीर मामले को रोकने के लिए जरूरी है कि:

  • स्थायी निगरानी दल का गठन किया जाए

  • FIR दर्ज कर सख्त सजा दी जाए

  • जनजागरूकता अभियान चलाकर कर्मचारियों को जानकारी दी जाए कि चोरी का असर समूह पर होता है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version