Home NEWS BOKARO बोकारो में नाली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पड़ोसियों के बीच...

बोकारो में नाली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पड़ोसियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

0
नाली और रास्ते के विवाद में घायल लोगों का बोकारो सदर अस्पताल में इलाज जारी।

सेक्टर-1बी के अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल; सदर अस्पताल में इलाज जारी।

बोकारो | 11 जून 2026

बोकारो के सेक्टर-1बी स्थित धोबी लाइन अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नाली और रास्ते के विवाद ने बढ़ाया तनाव

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-1बी के धोबी लाइन अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार भुजली से हमला किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो देखें :

एक पक्ष ने लगाया नाली निर्माण का विरोध करने का आरोप

घायल बिरू कुमार ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में टूटी हुई नाली का निर्माण सभी लोगों के सहयोग से कराया गया था। निर्माण के बाद कुछ लोग जबरन नाली के ऊपर से वाहन ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ और बाद में मारपीट की घटना हुई।

दूसरे पक्ष का दावा, रास्ते में खटिया लगाने को लेकर हुआ विवाद

वहीं दूसरे पक्ष के घायल निक्कू कुमार का कहना है कि रास्ते में खटिया लगाकर बैठने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

घटना में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मारपीट की घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बीएसटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version