Home NEWS BOKARO नव नियुक्त बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानव सेवा आश्रम से...

नव नियुक्त बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानव सेवा आश्रम से की कार्यों की शुरुआत

0
नव नियुक्त बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानव सेवा आश्रम से की कार्यों की शुरुआत

नव नियुक्त बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने मानव सेवा आश्रम से की कार्यों की शुरुआत

बोकारो — बोकारो के नव पदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को अपने कार्यों की शुरुआत बी.एस. सिटी के सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम का दौरा करके की। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी  वंदन शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, CSR नोडल पदाधिकारी  शक्ति, और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह शामिल थे।

उपायुक्त ने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के आवास, रसोईघर, शौचालय और खेल-कूद परिसर का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम संचालक से बच्चों की स्थिति और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा, “यह सिर्फ मानव सेवा नहीं बल्कि ईश्वरीय सेवा है। बच्चे ईश्वर का साक्षात रूप होते हैं। मुझे गर्व है कि मैंने अपने कार्यों की शुरुआत इन बच्चों के बीच समय बिताकर की है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आश्रम के संचालन में आने वाला खर्च केवल सहानुभूति पर निर्भर नहीं रह सकता। इसके लिए एक ऐसी स्थायी वित्तीय व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे इन बच्चों की हर आवश्यकतानुसार राशि समय पर उपलब्ध हो सके।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी समस्याओं की पहचान कर उनके दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त के इस संवेदनशील और सकारात्मक पहल को स्थानीय प्रशासनिक हलकों में सराहना मिल रही है, और यह उम्मीद जताई जा रही है कि समाजसेवा के प्रति यह प्रतिबद्धता आने वाले दिनों में और मजबूत होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version