Home NEWS BOKARO बीजीएच पहुंचे डीसी अजय नाथ झा, सड़क हादसे में घायल बच्चों का...

बीजीएच पहुंचे डीसी अजय नाथ झा, सड़क हादसे में घायल बच्चों का जाना हाल

0
घायल बच्चों से मिले डीसी-डीडीसी, बेहतर इलाज के दिए सख्त निर्देश

सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलने बीजीएच पहुंचे उपायुक्त, डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश, परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा।

बोकारो: बोकारो के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बीजीएच अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों का हालचाल जाना।

अस्पताल पहुंचते ही डीसी सीधे वार्ड में पहुंचे और एक-एक कर सभी घायल बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया, उन्हें ढांढस बंधाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी घायलों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

डीसी ने कहा कि बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version