HomeNEWSBOKAROBokaro Breaking: अजय नाथ झा बने बोकारो के नए उपायुक्त

Bokaro Breaking: अजय नाथ झा बने बोकारो के नए उपायुक्त

बोकारो, 26 मई 2025: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत आईएएस अजय नाथ झा (बैच-2012) को जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, बोकारो के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।

वर्तमान में अजय नाथ झा आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड, रांची के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब बोकारो में जिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नवपदस्थापित उपायुक्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत जिला दण्डाधिकारी को प्राप्त सभी प्रशासनिक शक्तियों का उपयोग करेंगे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments