Home CRIME बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर...

बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त

0
बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त

बोकारो में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बोकारो : उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र के दांतू-खेतको मार्ग पर बांधघुटू के पास अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से भेजे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ पकड़ा गया, जिसे विधिवत जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द किया गया है। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस अभियान का नेतृत्व खनन निरीक्षक सीताराम टुडू ने किया, जिनके साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version