Home NEWS BOKARO बोकारो जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 69 उम्मीदवार मैदान में, अध्यक्ष पद के...

बोकारो जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 69 उम्मीदवार मैदान में, अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार, 822 मतदाता करेंगे मतदान

0

बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव 2 अगस्त को, 69 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 3 अगस्त को होगी मतगणना

बोकारो : बोकारो जिला अधिवक्ता संघ का बहुप्रतीक्षित चुनाव 2 अगस्त को संपन्न होगा, जिसमें 69 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 822 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों पर नए नेतृत्व का चयन करेंगे। मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।

चुनाव समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की पूरी तैयारी की जा रही है।


अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार आमने-सामने

अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है, क्योंकि कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं:

  • वासुदेव गोस्वामी

  • हरि प्रकाश सिंह

  • मनोज कुमार सिंह

  • अनिमेष कुमार चौधरी

  • राम सिंहासन राम

  • संदीप कुमार बंधोपाध्याय


उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी कांटे की टक्कर

उपाध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं:

  • सुदेश कुमार सिंह

  • रंजीत कुमार

  • कृष्णकांत धर्मराज

  • सुनील प्रसाद

  • लालटू चरण महतो

वहीं महासचिव पद पर 6 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं:

  • महेश चौधरी

  • दिनेश प्रसाद शर्मा

  • सुभाष चक्रवर्ती

  • ललन कुमार

  • अशोक कुमार

  • कुमार सुघंशु


निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी, अधिवक्ता समाज में उत्साह

बोकारो अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी रणनीति के तहत चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निष्पक्ष रूप से योग्य उम्मीदवारों को चुने, ताकि संघ का नेतृत्व मजबूत और न्यायप्रिय हाथों में जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version