Home NEWS BOKARO बोकारो: एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार किशोर प्रसाद गंभीर रूप से...

बोकारो: एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार किशोर प्रसाद गंभीर रूप से घायल

0
Oplus_16777216

बोकारो: एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार किशोर प्रसाद गंभीर रूप से घायल

बोकारो (झारखंड): बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2C मोड़ पर रविवार को एक तेज़ रफ्तार काली रंग की XUV500 गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेक्टर 4G निवासी किशोर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल, बोकारो में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी अचानक आई और बाइक सवार को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि किशोर प्रसाद सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। लोगों ने मौके पर गाड़ी की पहचान की, जबकि पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुट गई है।

घायल किशोर प्रसाद ने होश में आने के बाद बताया, “मैं सेक्टर 4G से सेक्टर 12 जा रहा था। अचानक एक गाड़ी ने टक्कर मारी, उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है।”

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गाड़ी व चालक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version