Home NEWS BOKARO ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, भारतीय सेना का सम्मान...

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, भारतीय सेना का सम्मान जरूरी – सुनील बंसल

0
ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, भारतीय सेना का सम्मान जरूरी – सुनील बंसल

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, भारतीय सेना का सम्मान जरूरी – सुनील बंसल

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने बोकारो आगमन के दौरान भारतीय सेना की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि “आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का कार्य हमारी सेना ने किया है।” वे सोमवार को पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस से बोकारो पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बंसल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सेना को देते हुए कहा कि भारत की सेना विश्व की सबसे पराक्रमी सेनाओं में गिनी जाती है। सेना ने नागरिक ठिकानों को नहीं, बल्कि आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया।

यह भी पढ़ें……..https://cityhulchul.in/bhandaridah-railway-station-lacks-facilities/

एक देश, एक चुनाव और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

बंसल ने बताया कि वे पुरुलिया में नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और आसनसोल में “एक देश, एक चुनाव” पर प्रबुद्धजनों संग चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि संसाधनों की बचत और राजनीतिक स्थिरता के लिए यह व्यवस्था ज़रूरी है।

कश्मीर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाजपा की स्पष्टता

उन्होंने कहा, “कश्मीर और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भाजपा की नीति स्पष्ट है। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जब नेतृत्व सशक्त होता है, तब ही देश निर्णायक कदम उठाता है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version