Home NEWS BOKARO भारतीय जनता पार्टी ने किया महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की साफ़-सफ़ाई, बुधवार...

भारतीय जनता पार्टी ने किया महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की साफ़-सफ़ाई, बुधवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा

0

भाजपा ने किया महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण

बोकारो:भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बोकारो नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की साफ़-सफ़ाई एवं माल्यार्पण किया। मंडल प्रभारी कुमार अमित के नेतृत्व में यह अभियान नयामोड़ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा, एडीएम बिल्डिंग के पास स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर आयोजित हुआ।

कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं की धुलाई, आस-पास की सफ़ाई और सजावट कर पुष्पांजलि अर्पित की। कुमार अमित ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे सेक्टर-4 स्थित गांधी प्रतिमा स्थल की सफ़ाई के बाद वहाँ से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, महामंत्री गोलू उपाध्यक्ष, अमित सिंह, गौरी शंकर दुबे, राज रंजन, मॉन्टी सिंह, नीलम उपाध्याय, ममता गोस्वामी, नीरज पांडे, मनोज झा, विशाल गौतम, लालबाबू, शंकर त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version