Home NEWS JAAMTADA राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव का BJP पर हमला: “स्वास्थ्य मंत्री के विकास...

राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव का BJP पर हमला: “स्वास्थ्य मंत्री के विकास कार्यों से घबरा गई है भाजपा”

0

भाजपा को मंत्री इरफान अंसारी का विकास नहीं पच रहा: दिनेश यादव

जामताड़ा : राजद के जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के लगातार हो रहे विकास कार्यों से भाजपा घबरा गई है, इसी घबराहट में अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

दिनेश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा नेता मंत्री के पुत्र द्वारा अस्पतालों में मरीजों की मदद करने को “रिल बनाने की हरकत” कह रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। यह सेवा भावना है, न कि प्रचार का जरिया।

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा पिछले 18 वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। आज जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में तेज़ी से विकास हो रहा है, तो भाजपा को यह सहन नहीं हो रहा है।”

दिनेश यादव ने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे इस तरह की “नकारात्मक राजनीति” से बाज आएं और झारखंड के समग्र विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मंत्री का पुत्र यदि मरीजों की सेवा कर रहा है तो यह उनकी नेक नीयत का परिचायक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version