Home NEWS JAAMTADA जामताड़ा में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर कार्यशाला आयोजित

जामताड़ा में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर कार्यशाला आयोजित

0

किसानों को जोड़ने का लक्ष्य, अंतिम तिथि 31 अगस्त

जामताड़ा : कंबाइंड बिल्डिंग स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएससी स्टेट इंश्योरेंस हेड अंजन सहाय ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए बताया कि खरीफ फसल बीमा आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में 1,50,275 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अब तक केवल 8,968 किसानों का बीमा हो पाया है। सहाय ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों से अपील की कि वे किसानों, कृषि मित्रों और मुखियाओं के साथ मिलकर अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ें।

1 रुपये टोकन मनी पर बीमा सुविधा

कार्यक्रम में सीएससी सेंट्रल टीम के अनित सैनी ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान मात्र 1 रुपये टोकन मनी देकर धान और मकई की फसल का बीमा करा सकते हैं।

बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज

बीमा कराने हेतु किसानों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • भूमि दस्तावेज

  • बुवाई प्रमाण पत्र

  • वंशावली (जरूरत पड़ने पर)

  • बटाईदार के लिए शपथपत्र

  • मोबाइल नंबर

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी

इस मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सीएससी जिला प्रबंधक सलिल कुमार, बजाज इंश्योरेंस कंपनी की टीम और कई प्रज्ञा केंद्र संचालक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version