Home BIHAR बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

0

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरही (हजारीबाग) : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर बरही पुलिस ने रविवार सुबह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम किया।

समय लगभग 09:40 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वरना कार में संदेहास्पद वस्तु लोड है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें पु०अ०नि० हरेन्द्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

सुबह 10:05 बजे संदिग्ध वरना कार (पंजीयन संख्या UP70CY-9444) बरही चौक पर दिखी। पुलिस टीम द्वारा रुकवाने का प्रयास करने पर चालक कार को तेजी से गया रोड की ओर ले भागा। पीछा करने पर चालक ने वाहन को हरिनगर गली में खड़ा कर लॉक कर दिया और मौके से फरार हो गया।

कार को जब्त कर थाना लाया गया। तलाशी के दौरान उसमें से कुल 07 बोरा डोडा (कुल वजन लगभग 102 किलोग्राम) बरामद हुआ।

जप्त सामान का विवरण

1. सफेद रंग की वरना कार, पंजीयन सं० – UP70CY-9444

2. वरना कार में लोड 07 बोरा डोडा (लगभग 102 किलोग्राम)

मामला दर्ज

इस संबंध में वाहन चालक, वाहन मालिक एवं तस्कर के विरुद्ध बरही थाना कांड सं० 299/2025, दिनांक 17.08.2025, धारा 15(c)/22(c)/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही

पु०नि० सह थाना प्रभारी, बरही थाना

पु०अ०नि० हरेन्द्र कुमार सिंह, बरही थाना

बरही थाना सशस्त्र बल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version