Home NEWS BOKARO गर्भवती महिला हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं, भाजपा का फूटा गुस्सा

गर्भवती महिला हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं, भाजपा का फूटा गुस्सा

0
गर्भवती महिला हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं, भाजपा का फूटा गुस्सा

बेरमो/बोकारो | 03 जून 2026

भाजपा नेताओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

बेरमो में चार माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की कथित पिटाई कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संतोष साव समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा नेताओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बोकारो उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल

जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने उपायुक्त को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि घटना के विरोध में हुए सड़क जाम के दौरान धनबाद के भाजपा सांसद और अन्य भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। पार्टी ने इसे अनुचित कार्रवाई बताया है।

आंदोलन की चेतावनी

डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तो भाजपा व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

अनीता देवी हत्याकांड अब जिले का चर्चित मामला बन चुका है और लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version