HomeNEWSBOKAROबीएसएल विस्तारीकरण के लिए बाबूलाल मरांडी ने पीएम को लिखा पोस्टकार्ड, भाजपा...

बीएसएल विस्तारीकरण के लिए बाबूलाल मरांडी ने पीएम को लिखा पोस्टकार्ड, भाजपा अभियान को दिया समर्थन

कुमार अमित ने नेता प्रतिपक्ष से मिल कर किया विस्तारीकरण के लिए पहल करने की मांग

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के प्रस्तावित विस्तारीकरण अभियान को समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखा है।

कुमार अमित ने सौंपी मांग-पत्र

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने रांची में बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर बीएसएल विस्तारीकरण को शीघ्र प्रारंभ करने और बीजीएच (Bokaro General Hospital) को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बदलने के लिए गंभीर पहल की मांग रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को इस विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी और बोकारो में चल रहे महाहस्ताक्षर अभियान के बारे में भी अवगत कराया।

बाबूलाल मरांडी का आश्वासन

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह परियोजना न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उन्होंने अभियान का समर्थन करते हुए उच्च स्तरीय पहल का आश्वासन दिया।

कुमार अमित ने जताया आभार

कुमार अमित ने बाबूलाल मरांडी द्वारा पोस्टकार्ड लिखकर समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी पहल से इस महत्वपूर्ण परियोजना पर छाए संकट के बादल जल्द ही छटेंगे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments