हर घर तिरंगा: अब जन जागरण का रूप
बोकारो: भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान अब जन जागरण का स्वरूप ले चुका है। इसी कड़ी में भाजपा बोकारो जिला कमेटी ने आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शासन के धर्मशाला मोड़ से हुआ और यह चेक पोस्ट स्थित भारत माता मूर्ति स्थल पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
ब्रह्मोस मिसाइल का कट-आउट बना आकर्षण
यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने ब्रह्मोस मिसाइल का कट-आउट लेकर चलकर देश की सैन्य शक्ति और गर्व का संदेश दिया। यात्रा में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन
पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने मीडिया से कहा, “हर घर तिरंगा अभियान अब एक जन जागरण बन गया है। इसमें सभी वर्ग, समुदाय और लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। तिरंगे के सम्मान में जो एकजुटता दिख रही है, वह देश की ताकत है।”







