HomeNEWSBOKAROझारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो का ऐतिहासिक महाधिवेशन, पदाधिकारियों का चयन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो का ऐतिहासिक महाधिवेशन, पदाधिकारियों का चयन

गुलमोहर प्लेस में हुआ भव्य आयोजन

बोकारो: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, बोकारो जिला के अध्यक्ष राजदेव माहथा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर चास के जोधाडीह मोड़-चंदनकियारी रोड स्थित गुलमोहर प्लेस में मोर्चा का ऐतिहासिक महाधिवेशन आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राज्य के 24 जिलों से आए हजारों अलग राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया। देर शाम आयोजित इस महाधिवेशन में बोकारो जिला सहित सभी प्रखंड, महानगर और नगर इकाइयों का सांगठनिक चुनाव किया गया। चयनित पदाधिकारियों को पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जाति, धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गठित आयोग द्वारा चिन्हित और अधिसूचित कर्मठ आंदोलनकारियों को ही मोर्चा के संगठन में शामिल किया गया है। उन्होंने सभी से झारखंड के जनहित और सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।


प्रमुख पदाधिकारी

  • उपाध्यक्ष: भीम मांझी, कमल साव, पहलू महतो, मनोज राय, मंतोष पाठक, लखन खवास, प्रदीप कुमार महतो, जगदीश महतो (पूर्व मुखिया), नंदराज महतो, सुनिल महतो

  • महासचिव: देवनारायण मूर्मू

  • जिला सचिव: खगेन्द्र नाथ वर्मा, अजित सिंह चौधरी, राजकिशोर महतो, बंशीधर ठाकुर, कृष्णा तिवारी, ठाकुर राम महतो, जगतु मांझी, दुलार चंद नायक, लंबोदर महतो, दशरथ महतो

  • कोषाध्यक्ष: अमिर शेख

  • संयुक्त सचिव: परमेश्वर मंडल, साधु महतो, गयासुद्दीन शाह, रमेश महतो, दिगम्बर महतो, फेकनी देवी

  • संगठन सचिव: बनमाली दत्ता

  • प्रचार प्रभारी: करम चांद राय, चण्डी चरण झा, सपन गोप

  • संरक्षक: खिलाफ महतो, भुतनाथ माहथा, टेकलाल महतो, साधन माहथा, राजा मधुसूदन सिंह, परिक्षित माहथा (पूर्व मुखिया), लालमोहन शर्मा

  • कार्यकारणी समिति सदस्य: भागीरथ महतो, कल्याणी सिंह चौधरी, नागेश्वर महतो (झारखंडी कवि), करम चांद महतो, नीलकंठ महतो, सुमन देवी, बिरेंद्र कुमार, सुदर्शन महतो, कल्याणी देवी, इंदुमति देवी


विभिन्न प्रखंड और नगर इकाइयों के अध्यक्ष-सचिव

  • बोकारो महानगर: अध्यक्ष – ज्योति लाल महतो, सचिव – राम पद महतो

  • चास प्रखंड: अध्यक्ष – संतोष कुमार सिंह, सचिव – संजय लाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष – गोलबाबु अंसारी, उपाध्यक्ष – दिनबंधु महतो

  • चास नगर निगम क्षेत्र: अध्यक्ष – बिमल चंद महतो, सचिव – अनिल सिंह, सह-सचिव – चम्पा देवी

  • जरीडीह प्रखंड: अध्यक्ष – मनीलाल मांझी

  • गोमिया: अध्यक्ष – बिरसा बेसरा

  • चंदनकियारी: अध्यक्ष – सोना राम टुडू

  • चंद्रपुरा प्रखंड: अध्यक्ष – बानेश्वर महतो, उपाध्यक्ष – कामेश्वर महतो, सचिव – ठाकुर महतो


15 दिनों में होगी इकाई स्तर पर बैठक

जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा ने सभी प्रखंड, महानगर और नगर निगम इकाई के अध्यक्षों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर जोरदार बैठक आयोजित कर समितियों का गठन कर जिला समिति को सूचित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संगठन भविष्य में झारखंड के आंदोलनकारियों और जनहित के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments