HomeNEWSBOKAROबोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक,...

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, बताया युग का अंत

श्वेता सिंह ने शिबू सोरेन को बताया युग पुरुष, कहा- “उनका जाना एक युग का अंत”

बोकारो: झारखंड के महान जननायक, वंचितों और शोषितों की बुलंद आवाज, तथा झारखंड आंदोलन के अग्रदूत गुरुजी शिबू सोरेन के निधन की खबर से समूचे राज्य में शोक की लहर है। इस बीच बोकारो विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

विधायक श्वेता सिंह ने कहा, “शिबू सोरेन जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, संघर्षशीलता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने न केवल झारखंड राज्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, बल्कि सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज बने रहे। उनका जाना वास्तव में एक युग का अंत है। हम उनके विचारों और योगदान को सदा स्मरण करेंगे।”

विधायक ने कहा कि पहले वीर समरेश सिंह, फिर राजेंद्र सिंह, कुछ दिन पूर्व ददई दुबे और अब शिबू सोरेन जैसे मार्गदर्शकों का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्वेता सिंह ने आगे कहा, “जब हमारे मार्गदर्शक हमारे बीच न रहें, तब उनके अधूरे सपनों को साकार करना हम नई पीढ़ी की जिम्मेदारी बन जाती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हम इस कठिन समय से उबरकर अपने पूज्य अभिभावकों के सपनों का ‘नया झारखंड’ गढ़ने में सफल होंगे। यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

अंत में विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और समर्थकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments