HomeNEWSBOKAROगुटबाजी से पहले बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ...

गुटबाजी से पहले बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस ने सेक्टर 3 से मनु राय उर्फ मनु भूमिहार और हर्षित कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तारी

बोकारो :  सेक्टर तीन थाना क्षेत्र में गुटबाजी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने एक बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया। एसपी हरविंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हथियारों के साथ धर दबोचा।

पुलिस ने सेक्टर 3 से मनु राय उर्फ मनु भूमिहार और हर्षित कुमार को हिरासत में लिया। मनु राय के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उसकी माँ जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) में पदस्थापित हैं और पिता आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) में कार्यरत हैं।

मुंशी की फुर्ती से तीसरा आरोपी भी गिरफ्त में

इन दोनों को थाना लाने के बाद, बाइक से आए एक अन्य सहयोगी को भी थाना के मुंशी विजय कुमार ने दौड़कर पकड़ लिया। उसकी पहचान मुकुल ठाकुर के रूप में हुई है। मुकुल के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक धारदार भुजाली बरामद की गई है। साथ ही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मनु राय के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मनु राय के खिलाफ बीएस सिटी थाना में पहले से तीन अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक सेक्टर तीन क्षेत्र में गुटबाजी को लेकर किसी विरोधी गुट के साथ मारपीट की योजना बना रहे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया गया है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments