- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEसीएमपीडीआई कॉलोनी में 26 लाख की गहना चोरी का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

सीएमपीडीआई कॉलोनी में 26 लाख की गहना चोरी का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

spot_img

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र में गहनों की बड़ी चोरी, पुलिस ने किया उद्भेदन

रांची:गोंदा थाना अंतर्गत सीएमपीडीआई कॉलोनी, कांके रोड में दिनांक 07/05/2025 को एक बड़े गृहभेदन और गहना चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़िता रानी कुमारी (उम्र 30 वर्ष), पति अमन कुमार सिंह के आवेदन पर गोंदा थाना कांड संख्या 58/25, धारा 331(4)/305 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने करीब 298 ग्राम सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गई।


हैदराबाद से गहने बरामद, मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख लोन लिया था

प्राप्त सूचना के अनुसार, चोरी के गहनों को हैदराबाद स्थित मुथूट फाइनेंस की शाखा में गिरवी रखकर 5 लाख 43 हजार रुपये का लोन लिया गया था। पुलिस अनुसंधान के क्रम में ये गहने हैदराबाद से बरामद कर लिए गए।

पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला कि कविता शर्मा नामक महिला ने चोरी के गहनों का एक हिस्सा अपने कार्यालय की अलमारी में छिपा कर रखा था, जिसे बाद में रांची में की गई छापेमारी में बरामद किया गया।


दोनों आरोपी – पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:

  1. कविता शर्मा, पति विकास बहादुर

  2. विकास बहादुर, पिता पहल बहादुर
    (दोनों निवासी – सीएमपीडीआई कॉलोनी, थाना गोंदा, जिला रांची)

दोनों पति-पत्नी हैं और अपनी स्वीकारोक्ति बयान में उन्होंने गहनों की चोरी और उन्हें गिरवी रखने की बात स्वीकार की है।


छापामारी टीम का गठन और संचालन

गोंदा थाना प्रभारी पु.नि. अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। इस टीम में शामिल थे:

  • पु.अ.नि. सनी कुमार

  • पु.अ.नि. अमन राज

  • स.अ.नि. अखिलेश कुमार द्विवेदी

  • आरक्षी 3272 जय प्रकाश तिवारी

  • आरक्षी 874 प्रेमचंद चौधरी

  • महिला आरक्षी 2448 सिसिलिया हेम्ब्रम

  • चा.आ. इमतियाज अंसारी

  • सशस्त्र बल की टीम


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा

रांची सदर डीएसपी के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस संगीन चोरी की घटना को सुलझाया। पूरे मामले में अनुसंधान, छापेमारी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments