- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEहटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों के पास...

हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों के पास से 25 किलो गांजा बरामद

spot_img

हटिया रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का खुलासा, आरपीएफ ने की बड़ी बरामदगी

रांची: आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में 10 जुलाई 2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम के समय प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर फुटओवर ब्रिज के पास बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए रोका गया। उनके पास तीन पीठू बैग और एक ट्रॉली बैग था।

पूछताछ के बाद उनकी पहचान उमेश कुमार (32) एवं चंद्रदत्त कुमार (23), दोनों निवासी औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई। बैगों की तलाशी लेने पर कुल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही एएससी आरपीएफ रांची को मामले से अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर DD किट से परीक्षण करने पर यह गांजा ही पाया गया। पूछताछ में दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि गांजा को संबलपुर से लाकर अनुग्रह नारायण रोड स्थित राकेश कुमार को सौंपना था।

आरपीएफ ने गांजा समेत अन्य सामग्रियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया और अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपीएस हटिया को सौंप दिया गया।

एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(बी)(ii)(C)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत ₹2,50,000 बताई गई है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • एसआई दीपक कुमार

  • साधना कुमारी

  • एएसआई अनिल कुमार

  • मुख्य आरक्षी आर.के. सिंह

  • दिनेश प्रसाद

  • कांस्टेबल प्रदीप कुमार

यह कार्रवाई रेलवे परिसर को नशा मुक्त बनाए रखने के प्रयासों में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments