- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्रम कानूनों पर जागरूकता कार्यशाला...

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्रम कानूनों पर जागरूकता कार्यशाला की मांग उठाई

spot_img

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने श्रम अधीक्षक से की मुलाकात, जागरूकता कार्यशाला की मांग

बोकारो: बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त सह श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार से मुलाकात कर जिले के व्यापारियों को हो रही श्रम कानूनों संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चा की।

श्रम कानूनों की जानकारी का आभाव

चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि जिले के व्यापारियों और उद्यमियों को श्रम कानूनों की पर्याप्त जानकारी नहीं है, जिससे अक्सर वे अनजाने में नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।

व्यापारियों को विश्वास में लेने की मांग

चैंबर संरक्षक संजय बैद ने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से पहले चैंबर को विश्वास में लिया जाना चाहिए। वहीं महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि केवल छोटी मोटी अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई करना न्याय संगत नहीं है, जब तक व्यापारियों को नियमों की स्पष्ट जानकारी न हो।

श्रम अधीक्षक का सकारात्मक आश्वासन

श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए कार्यशाला के प्रस्ताव को सार्वजनिक हित में बताया और कहा कि विभाग इसके लिए पूर्णतः तैयार है। जल्द ही कार्यशाला की तिथि घोषित की जाएगी।

श्रमिकों के भुगतान और रिकॉर्ड रखने पर दिशानिर्देश

  • 10 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हाजिरी व भुगतान रजिस्टर अनिवार्य है।

  • एडवांस भुगतान का भी रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

  • भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से करें, या फिर बीस हजार रुपये तक की राशि नकद में रेवेन्यू टिकट पर हस्ताक्षर लेकर दी जा सकती है।

  • झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से कम भुगतान अवैध होगा।

झारखंड में श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मजदूरी (प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों के लिए):

श्रेणी ‘क’ क्षेत्र (रांची, बोकारो, जमशेदपुर, आदि):

  • अकुशल: ₹487

  • अर्ध कुशल: ₹511

  • कुशल/लिपिकीय: ₹674

  • अति कुशल: ₹777

श्रेणी ‘ख’ क्षेत्र:

  • अकुशल: ₹464

  • अर्ध कुशल: ₹487

  • कुशल: ₹642

  • अति कुशल: ₹740

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे

इस प्रतिनिधिमंडल में सिद्धार्थ पारीख, बैजनाथ केडिया, सुनील केजरीवाल, राजेश केजरीवाल, प्रकाश केजरीवाल, राजीव कुमार सहित कई प्रमुख व्यापारी शामिल थे।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments