HomeNEWSBOKAROरोटरी क्लब चास का वार्षिक अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

रोटरी क्लब चास का वार्षिक अवॉर्ड समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

रोटरी क्लब चास का वार्षिक अवॉर्ड फंक्शन रोटरी भवन, चीरा चास में संपन्न

चास: रोटरी क्लब चास द्वारा आयोजित वार्षिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन रोटरी भवन, चीरा चास में बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह मौजूद रहे। क्लब की वरिष्ठ सदस्य ललिता चोपड़ा ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुरस्कार और सम्मान व्यक्ति की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और मनोबल को नई ऊंचाई देते हैं। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुमन ने भी अवॉर्ड की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रेरणा का माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। 100% उपस्थिति, सक्रिय भागीदारी और सर्वश्रेष्ठ फेलोशिप के अलावा विशिष्ट श्रेणियों में संजय बैद, डिंपल कौर, पूजा बैद, डॉ. सुमन, कुमार अमरदीप, मुकेश अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अर्चना सिंह, पूनम अग्रवाल और श्वेता रस्तोगी को मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

नरेंद्र सिंह को “स्टार रोटेरियन ऑफ द ईयर” से नवाज़ा गया।

मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी सदस्यों की सामाजिक सहभागिता और उपलब्धियों को पहचान मिलना जरूरी है। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा मिलती है और अन्य सदस्य भी सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

पूजा बैद ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. परिंदा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ पारख द्वारा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश केजरीवाल, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक तनेजा, वर्तमान अध्यक्ष मनोज चौधरी, चीरा चास थाना प्रभारी चंदन दुबे सहित साजन कपूर, मंजीत सिंह, राजकुमार जायसवाल, संजय रस्तोगी, गौरव रस्तोगी, आनंद अग्रवाल, प्रकाश केजरीवाल, विजय अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह माना, मनोज सिंह, बिनय सिंह, प्रेम शंकर सिंह, माधुरी सिंह, आरती पारख, रंभा सिंह, ज्योति अग्रवाल, शैल रस्तोगी, चनप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, मनप्रीत सिंह और सुमि सलूजा प्रमुख रहे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments