चास प्रखंड के कुमारदागा और सिजुआ में भक्ति भाव से गूंजा हरिनाम, ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक
चास, बोकारो | 8 जून 2025:
चास प्रखंड के कुमारदागा और सिजुआ गांवों में सौलहआना कमिटी द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत रजक ने भक्ति भाव से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विधायक ने ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर कमिटी के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से विधायक का सत्कार और स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधायक उमाकांत रजक ने कहा:
“हरिनाम संकीर्तन और जाप से मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। भक्ति में जो शक्ति है, वही समाज को जोड़ती है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही, जो पूरे आयोजन को भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में बदल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में धार्मिक जागरूकता, सामूहिक सहभागिता, और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार महतो, किरण चंद्र मांझी, राजकिशोर महतो, लखीपद राय, मनोज दास, संजय दास, बनमाली उरांव, जीता उरांव, जगबंधु प्रमाणिक, निरोध वरण गोराई, मोहितोष मंडल, मनोज गोराई, राधु गोराई, लक्ष्मीकांत गोराई, गंभीर महतो, लालमोहन महतो सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।







