- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

spot_img

बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

बोकारो: मई 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी. आर. मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ए. के. शरन और मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना)  ए. के. झा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कल्पना ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अंतिम निपटान, मैत्री भवन से संबंधित जानकारी साझा की और प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी निदेशक श्री मिश्रा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवा प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर कर्मियों का सम्मान किया।

मई 2025 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 39 कर्मचारी—जिसमें 04 अधिशासी और 35 अनाधिशासी कर्मचारी शामिल हैं—सेवानिवृत्त हुए।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती कल्पना द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments