HomeNEWSBOKAROशराब घोटाले पर रघुवर दास का तीखा हमला, कहा – “सीओ से...

शराब घोटाले पर रघुवर दास का तीखा हमला, कहा – “सीओ से सीएमओ तक सब भ्रष्ट”

शराब घोटाले पर रघुवर दास का तीखा हमला, कहा – “सीओ से सीएमओ तक सब भ्रष्ट”

बोकारो: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यपाल पद पर नियुक्त रघुवर दास ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर करारा हमला बोला है। बोकारो के चास स्थित आईटीआई मोड़ पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने शराब घोटाले को लेकर सरकार को जमकर घेरा।

रघुवर दास ने कहा कि,

“भाजपा का आरोप एक बार फिर साबित हो गया है। झारखंड में सीओ से लेकर सीएमओ तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है। विनय चौबे मुख्यमंत्री के बेहद करीबी रहे हैं और अब जब वे गिरफ्तार हो चुके हैं, तो यह साबित होता है कि सरकार खुद भ्रष्टाचार के जाल में फंसी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में दर्ज मामलों की तर्ज पर अब सीबीआई झारखंड में भी जांच की दिशा में तेजी लाएगी और सभी दोषियों को पकड़ेगी।

“मोदी के ‘राज’ में कोई भ्रष्टाचार करने वाला बच नहीं सकता,” – यह बयान देकर उन्होंने सीधा राजनीतिक संदेश दिया।

कार्यक्रम में चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर बाउरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments