HomeNEWSBOKAROझारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो में विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण एवं मिनी पार्क...

झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो में विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण एवं मिनी पार्क का हुआ उद्घाटन

झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो में विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण एवं मिनी पार्क का हुआ उद्घाटन

बोकारो – झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 (झा.स.पु.-4) बोकारो कैंपस में सेवानिवृत्त व दिवंगत पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के परिजनों के ठहराव हेतु निर्मित विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत दिनांक 29 अप्रैल 2025 को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में विश्राम गृह से सटे एक नए मिनी पार्क का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकेश कुमार (भा.पु.से.), समादेष्टा, रा.औ.सु.बल सह झा.स.पु.-4, बोकारो ने फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह विश्राम गृह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और इसे विशेष रूप से उन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाया गया है, जिन्हें निजी कार्यों के निष्पादन हेतु बोकारो आना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि अब इनसे जुड़े परिवारजनों को शहर के महंगे होटलों में रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। यह विश्राम गृह मात्र ₹50 प्रतिदिन की नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध रहेगा। यह शुल्क विश्राम गृह के रखरखाव एवं स्वच्छता हेतु गठित कमेटी की सिफारिशों के अनुसार तय किया गया है।

इस पहल के अंतर्गत एक सुंदर और हरा-भरा मिनी पार्क भी तैयार किया गया है, जो न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि पुलिस परिवार के लिए एक मनोहारी विश्राम स्थल के रूप में काम करेगा।

समारोह में झा.स.पु.-4 के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस परिवार के सदस्यगण, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेन्स एसोसिएशन, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समादेष्टा महोदय ने कहा कि झा.स.पु.-4 भविष्य में और भी सुविधाओं का विस्तार करेगा जिससे सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मियों को अधिकतम लाभ मिल सके।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments