Monday, September 16, 2024
Google search engine
HomeNEWSBOKAROहरतालिका तीज: सुहागिनों का श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया पर्व

हरतालिका तीज: सुहागिनों का श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया पर्व

हरतालिका तीज: सुहागिनों का श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया पर्व

हरतालिका तीज के पावन त्योहार पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। सुबह से ही महिलाएँ पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखने और पूजा में भाग लेने के लिए मंदिरों और घरों में जमा हो गईं।

 

इस पर्व में सिंगार का विशेष महत्व है, जहाँ महिलाओं ने अपने हाथों पर जटिल और सुंदर मेहंदी लगाई। शहर के सेंटर में मेहंदी लगाने वाली महिलाएं मेहंदी की आकर्षक डिजाइन बनाकर सुहागिनों के उत्साह में चार चाँद लगाती दिखाई दीं। महिलाओं ने कहा कि हरतालिका तीज उनके लिए विशेष महत्व रखता है और वे अपने पतियों की भलाई और परिवार की खुशहाली के लिए इस पर्व को पूरे हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

You cannot copy content of this page