HomeNEWSBOKAROबोकारो स्टील के आवासों में अवैध तरीके से कब्जा कर रह रहे...

बोकारो स्टील के आवासों में अवैध तरीके से कब्जा कर रह रहे लोगों पर लगेगा शिकंजा | |

बोकारो : सेल बोकारो स्टील अब विभिन्न सेक्टर में स्थित आवासों का सर्वे कराएगी।

इसका उद्देश्य आवासों की स्थिति और उसमें रहने वाले लोगों की जानकारी के साथ अवैध तरीके से रह रहे लोगों की जानकारी इकट्ठा करना है। इसको लेकर तैयारी शुरू की जा रही है |

बोकारो स्टील के द्वारा बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में कर्मियों और अधिकारियों के रहने के लिए 37000 आवासों का निर्माण किया गया था। वर्तमान समय में बोकारो स्टील में लगभग 10000 कमी और अधिकारी कार्यरत है जबकि लगभग 5000 से अधिक आवासों को लीज में आवंटित किया जा चुका है । बाकी आवासों की स्थिति की जानकारी के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

बताते चले कि बोकारो स्टील के आवासों में अवैध तरीके से लोग कब्जा कर रह रहे हैं। इस कारण बोकारो स्टील को राजस्व का भी हानि हो रहा है। राजस्व वृद्धि और आवासों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए यह सर्वे बोकारो स्टील कर रही है।

बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणि कांत धान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बोकारो के शहरी इलाके में आवासों का निर्माण कराया गया था ।उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के उद्देश्य से यह सर्वे करने का निर्णय बोकारो स्टील प्रबंधन ने लिया है।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments