HomeNEWSझरिया में फल फूल रहा अवैध लॉटरी का कारोबार।

झरिया में फल फूल रहा अवैध लॉटरी का कारोबार।

झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । अवैध लॉटरी का खेल यह ऐसा एक खेल है जो गरीब मजदूर  लोगों को करोड़पति बनाने के ख्वाब दिखाते हैं लॉटरी संचालक और उसकी 10 से 12 घंटे मजदूरी की गाढ़ी कमाए हुए पैसा  को लूट लेते है । 

विडिओ देखने के क्लिक करें | 

कई वर्षों से चल रहा है लौटरी का अवैध धंधा | 

यह झरिया के लिए नई बात नही है बल्कि कई वर्षों से झरिया शहर में चौक चौराहे हो चाहे पान की गुमटी हो और इतना ही नहीं झरिया के चिल्ड्रन पार्क में लॉटरी संचालन करने वाले की जमघट लगा हुआ रहता है,  लॉटरी के इन कारोबारियों को न पुलिस का खौफ है, न ही डर है । 

पुलिस प्रशासन मुख दर्शक क्यों बनी हुई है ।

दिन- रात झरिया के चिल्ड्रन पार्क में लॉटरी कारोबार का मेला लगा हुआ रहता है । सोचने वाली बात यह है कि लॉटरी कारोबारियों  के खिलाफ पुलिस प्रशासन मुख दर्शक क्यों बनी हुई है । अब देखने वाली बात यह होगी इस ख़बर के चलने के बाद भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहेगी या फिर इस पर संज्ञान लेकर लॉटरी के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगी । क्या कहते है झरिया के लोग । 

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments