भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए पेड़ों पर लगाए प्राकृतिक घोंसले, पेयजल की भी व्यवस्था ग्रीन लेडी ऑफ बोकारो ज्योतिर्मय डे राना के नेतृत्व में जलपात्र अभियान, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
बोकारो | 14 जून 2026
भीषण गर्मी से इंसानों के साथ-साथ पक्षी भी परेशान हैं। ऐसे समय में बोकारो रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी बचाओ अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए नारियल के खोल से 30 प्राकृतिक घोंसले तैयार कर पेड़ों पर लगाए। साथ ही पक्षियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई।भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा “ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट” के तहत एक सराहनीय अभियान चलाया गया। रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी “ग्रीन लेडी ऑफ बोकारो” ज्योतिर्मय डे राना के नेतृत्व में रविवार को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने पक्षियों के लिए जलपात्र लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का कार्य किया।
ग्रीन फिन प्रोजेक्ट के तहत अनूठी पहल
बोकारो रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा “ग्रीन फिन प्रोजेक्ट” के तहत रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पक्षियों के लिए लगाए गए जलपात्र
अभियान के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और पेड़ों पर नारियल के खोल से तैयार जलपात्र लगाए गए। इन जलपात्रों में पानी भरकर पक्षियों के लिए सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की गई, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।
सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने और तापमान बढ़ने के कारण पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह पहल पक्षियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। दौरान बच्चों और स्काउट्स-गाइड्स सदस्यों ने मिलकर करीब 30 खाली नारियल के खोल एकत्र किए और उन्हें प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया।
इन घोंसलों को विभिन्न पेड़ों पर टांगा गया ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत और सुरक्षित आश्रय मिल सके।
गौरैया संरक्षण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान केवल पेड़ों पर ही नहीं, बल्कि घरों के छज्जों में भी गौरैया संरक्षण के लिए विशेष घोंसले लगाए गए। आयोजन का उद्देश्य तेजी से कम हो रही गौरैया और अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
ग्रीन लेडी ने बताया कि नारियल के खोल से बने घोंसले पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और पक्षियों को प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराते हैं।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता
इस अभियान में रेलवे स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और इसे पक्षियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया स्थानीय लोगों ने की सराहना
अभियान में विनय मुंडा, सुनील आचार्य, मनोज राय, अनिल रजक, शुभम कुमार, विकास कुमार, पूर्वी मंडल, रानी कुमारी, अंजलि कुमारी सहित कई स्काउट्स एवं गाइड्स सदस्य मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान समय की आवश्यकता हैं।।




