HomeNEWSBOKAROबोकारो पुलिस का बड़ा खुलासा: 6 घंटे में सुलझी शराब दुकान चोरी,...

बोकारो पुलिस का बड़ा खुलासा: 6 घंटे में सुलझी शराब दुकान चोरी, 3.5 लाख की शराब बरामद

सेक्टर-12 शराब दुकान चोरी मामले में बरामद शराब के साथ बोकारो पुलिस

बोकारो | 04 जून 2026

सेक्टर-12 की शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में चोरी गई करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पीछे का चदरा उखाड़कर दुकान में घुसे थे चोर

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात चोरों ने शराब दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में शराब चोरी कर ली। सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दुकानदार संदीप कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

6 घंटे के अंदर चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु पटेल उर्फ सूटर (19), राजकुमार उर्फ लोला (20), नितिश कुमार उर्फ गोलू (21) और नन्दु कुमार (23) शामिल हैं।

750 बोतल शराब और 137 बीयर बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई 750 बोतल विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और 137 बोतल एवं केन बीयर बरामद की। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का कटर भी जब्त किया गया है।

पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments