- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबीएसएल सिन्टर प्लांट में Exhaustor-1 का सफल पुनरुद्धार, उत्पादन क्षमता में होगा...

बीएसएल सिन्टर प्लांट में Exhaustor-1 का सफल पुनरुद्धार, उत्पादन क्षमता में होगा इजाफा

spot_img

4.8 मेगावाट नई मोटर के साथ आधुनिकीकृत सिस्टम का हुआ कमीशनिंग, परिचालन दक्षता बढ़ी

Bokaro Steel Plant के सिन्टर प्लांट में तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां Exhaustor-1 का व्यापक पुनरुद्धार कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसका कमीशनिंग 10 अप्रैल 2026 को अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत 10 सितंबर 2025 से 9 अप्रैल 2026 तक एक नियोजित शटडाउन लिया गया था। इस दौरान Exhaustor-1 और ESP-1 के आधुनिकीकरण के लिए केसिंग, रोटर असेंबली, सक्शन आई, इनलेट डैम्पर, कम्पेन्सेटर और लुब्रिकेशन सिस्टम का पूर्ण प्रतिस्थापन किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए 4.8 मेगावाट की उच्च क्षमता वाली नई मोटर भी स्थापित की गई।

इस जटिल कार्य को सिन्टर प्लांट की अनुरक्षण टीम ने मुख्य महाप्रबंधक पीतांबर चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया। परियोजना में विद्युत और यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुनरुद्धार के बाद मशीन-1 की सक्शन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे सिन्टर उत्पादन और संयंत्र की समग्र उत्पादकता में गुणात्मक सुधार होने की उम्मीद है।

यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की तकनीकी उत्कृष्टता और आधुनिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे भविष्य में उत्पादन लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकेगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments