HomeNEWSDHANBADभ्रष्‍टाचार निवारण ब्यूरो की कार्रवाई : मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता 5,000 रुपये...

भ्रष्‍टाचार निवारण ब्यूरो की कार्रवाई : मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्‍टाचार निवारण ब्यूरो की कार्रवाई : मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद, 19 सितम्बर 2025।
भ्रष्टाचार निवारण (भ्र०नि०) ब्यूरो, धनबाद ने कसमार प्रखंड कार्यालय, बोकारो में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के दो कनिष्ठ अभियंताओं को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्र०नि० थाना कांड संख्या-10/2025, दिनांक 18.09.2025, धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम-2018 के तहत की गई।

मामला क्या है

परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी हलीमा खातून को वर्ष 2024 में मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना (5 वर्षीय योजना) का लाभ मिला है। एक एकड़ भूमि पर 112 पौधों की देखरेख और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया चल रही थी।

  • वर्ष 2024-25 में मजदूरी भुगतान के लिए 1,38,688 रुपये 11 किस्तों में जारी हुए।

  • परिवादी का आरोप था कि कसमार ब्लॉक के जेई आशीष कुमार मजदूरी भुगतान से पहले रिश्वत मांगते हैं और पैसा न देने पर भुगतान रोक देते हैं।

  • वर्ष 2025-26 के मजदूरी भुगतान के लिए आवेदन करने पर अभियुक्त द्वारा 5,000 रुपये की अवैध मांग की गई।

सत्यापन और कार्रवाई

  • शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए

  • इसके आधार पर धावादल गठित कर 19 सितम्बर 2025 को फंदा डालने की कार्रवाई की गई।

  • आरोपित आशीष कुमार (35 वर्ष), पिता-राजेन्द्र प्रसाद, निवासी हजारी, थाना गोमिया, जिला बोकारो, पदस्थापित कनीय अभियंता, मनरेगा, प्रखंड कार्यालय कसमार
    एवं
    राजीव रंजन (35 वर्ष), पिता-श्री सुदर्शन राम, निवासी सूदना, थाना डालटेनगंज, जिला पलामू, पदस्थापित कनीय अभियंता, मनरेगा, प्रखंड कार्यालय कसमार
    को परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए दण्डाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया।

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, कसमार के ऊपरी तल्ला स्थित कार्यालय से हिरासत में लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments