चास : मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चास एसडीओ कार्यालय पहुंचकर किया घेराव, किया राज्य सरकार और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी। चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर बाउरी भी ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। 7 अगस्त को मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने की और लिखित आश्वासन देने के बाद विधायक और ग्रामीण धरने से उठने का काम किए। विधायक ने राज्य सरकार के दबाव में अधिकारियों को काम करने का आरोप लगाया। कहा की है वोट बैंक के कारण तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
क्या है मामला |
क्या है पूरा मामला विडिओ मे देखें :
मामला चास प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा गाँव का है। गांव के 42 डिसमिल में काली और शिव जी का मंदिर है।मंदिर की 33 डिसमिल जमीन पर गांव के 5 अल्पसंख्यक परिवार के लोगों ने घर बनाकर अतिक्रमण कर लिया ग्रामीणों ने वर्ष 2018 में अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद दायर किया। उसके बाद 5 परिवार को अतिक्रमणकारी घोषित किया गया।
