Home NEWS CHAS हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर द्वारा  श्मशान घाट काली मंदिर के परिसर...

हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर द्वारा  श्मशान घाट काली मंदिर के परिसर में पौधारोपण का  किया गया। 

0

चास : हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो चैप्टर द्वारा  श्मशान घाट काली मंदिर के परिसर में गोपाल मुरारका की अध्यक्षता में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 25 से अधिक पौधे आम, काजू, छतनी, नीम व्   सागवान के लगाए गए।  गोपाल मुरारका ने कहा कि प्रकृति को गंवा कर हम अपने जीवन एवं स्वास्थ्य को संकट में डाल रहे हैं। विकास के नाम पर बोकारो में बहुत सारे पेड़ पौधे को काट दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो डिजनीलैंड मेले का हुआ शुभारम्भ |

यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि हम हाथों में कुल्हाड़ी लेकर छांव ढूंढ रहे हैं। अब सभी लोगों को सोचना चाहिए कि कल आने वाले समय में हम अपने बच्चों को क्या देकर जाएंगे। सभी लोगों को प्रकृति से प्रेम है सभी कोई को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और पौधों का संरक्षण भी करनी चाहिए।अनुप पांडे ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं इसके संरक्षण से जल जीवन संरक्षित रहते हैं। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि हर वर्ष हम लोग पौधा लगाते हैं उनकी देखभाल करते हैं जिसके कारण श्मशान घाट के आसपास का वातावरण प्रदूषित नहीं होती है हमेशा हरियाली रहती है वहां पर।। मौके पर महेंद्र सोमानी लखन माहथा धर्मवीर गुप्ता शंभू कुमार शुभम सागर मुन्ना कुमार कार्तिक जी आदि सभी ने पौधे लगाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version