Home NEWS BOKARO 433 लाभुकों को जल्द मिलेगा अंतिम किस्त भुगतान, पीएमएवाई-यू की समीक्षा बैठक...

433 लाभुकों को जल्द मिलेगा अंतिम किस्त भुगतान, पीएमएवाई-यू की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

0
433 लाभुकों को जल्द मिलेगा अंतिम किस्त भुगतान, पीएमएवाई-यू की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

433 लाभुकों को जल्द मिलेगा अंतिम किस्त भुगतान, पीएमएवाई-यू की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

बोकारो, 2 मई 2025: समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में चास नगर निगम अंतर्गत लंबित आवासों की स्थिति, भुगतान प्रक्रिया और आगामी लक्ष्य पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 433 लाभुकों की अंतिम किस्त भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही, जिन लाभुकों ने पहले की किस्तें ली हैं लेकिन निर्माण कार्य नहीं किया, उनसे राशि की वसूली की जाएगी।

MIS टीम को निर्माण प्रगति की दैनिक रिपोर्ट तैयार कर AMC को देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि 1400 नए आवास निर्माण लक्ष्य हेतु आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू किया जाए।

पीएमएवाई वर्टिकल-थ्री के तहत कालापत्थर क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई और तैयार मकानों को लाभुकों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पर बल दिया गया।

इसके अलावा, नगर निगम क्षेत्र में आधार निबंधन सेंटर खोलने हेतु यूआईडीआई को पत्र लिखने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version