Home NEWS BOKARO 31 मार्च 2022 से पहले ई- श्रम पोर्टल पर निबंधित कामगार के...

31 मार्च 2022 से पहले ई- श्रम पोर्टल पर निबंधित कामगार के आश्रित को मिलेगा लाभ ।

0
31 मार्च 2022 से पहले ई- श्रम पोर्टल पर निबंधित कामगार के आश्रित को मिलेगा लाभ ।

31 मार्च 2022 से पहले ई- श्रम पोर्टल पर निबंधित कामगार के आश्रित को मिलेगा लाभ ।

ई- श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने वाले जिनकी मृत्यु दुर्घटना में हो गयी है, जानकारी देते श्रम अधीक्षक व अन्य. उनके आश्रितों को केंद्र सरकार के श्रम . व रोजगार मंत्रालय की ओर से दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जायेगा.

यह जानकारी श्रम अधीक्षक बोकारो प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. साथ ही कहा की वैसे श्रमिक जिनका निबंधन इ – श्रम पोर्टल पर 31 मार्च 2022 से पहले किया गया हो, उन्हें लाभ दिया जायेगा. योजना का लाभ लेने के लिए ई- श्रम कार्ड, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैंक खाता व सदस्यता प्रमाण पत्र देना होगा. अनुश्रवण समिति का हुआ गठन. आश्रितों को लाभ देने के लिए जिला में अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है. समिति में डीसी अध्यक्ष होंगे. इनके अलावा

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

पुलिस अधीक्षक सदस्य, डीडीसी विशेष आमंत्रित सदस्य, अपर समाहर्ता सदस्य सचिव, श्रम निरीक्षक व श्रम अधीक्षक सदस्य व सिविल सर्जन सदस्य होंगे. जिला स्तर पर प्राप्त आवेदन स्वीकार करने व जांच की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता निभायेंगे. निबंधन मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है!

बोकारो जिला में 6,75,000 कामगारों का निबंधन कराने का लक्ष्य दिया गया था. 5,62, 415 कामगार का निबंधन हो चुका है. यानी लक्ष्य का 83.32 प्रतिशत हासिल किया गया है. निबंधन के मामले में बोकारो जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है. पहले स्थान पर गिरिडीह, दूसरे स्थान पर रांची, तीसरे स्थान पर पलामू व चौथे स्थान पर धनबाद है. पूरे झारखंड में 92,51,944 कामगार का निबंधन हुआ है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version