Home NEWS BOKARO 26 से 31 मई तक विशेष शिविर: भूमिहीनों से जाति प्रमाण पत्र...

26 से 31 मई तक विशेष शिविर: भूमिहीनों से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे

0
26 से 31 मई तक विशेष शिविर: भूमिहीनों से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे

26 से 31 मई तक विशेष शिविर: भूमिहीनों से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे

उपायुक्त विजया जाधव ने सभी अंचल अधिकारियों को शिविर आयोजन का निर्देश दिया, दस्तावेज़ के साथ शामिल होने की अपील

📍 बोकारो | 24 मई 2025
जिले के भूमिहीन निवासियों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त  विजया जाधव ने 26 से 31 मई 2025 तक सभी अंचलों में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है।

इस विशेष अभियान के तहत भूमिहीन और पात्र आवेदकों से आवेदन लिए जाएंगे और कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के निर्देशों के आलोक में प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

शिविर में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ साथ लाएं

उपायुक्त ने अपील की है कि सभी पात्र निवासी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में शामिल हों। सभी अंचलाधिकारी आवेदनों को सूचीबद्ध कर दैनिक रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य है भूमिहीन छात्रों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही अड़चनों को दूर करना और सभी वंचित वर्गों तक प्रशासनिक सुविधाएं पहुँचाना।

शिविर का पर्यवेक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा

इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) चास और बेरमो (तेनुघाट) को वरीय प्रभार में विशेष शिविरों के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौंपा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version