Home NEWS BOKARO 🔧 बीएसएल हॉट स्ट्रिप मिल में आंतरिक संसाधनों से क्रेन #17 का...

🔧 बीएसएल हॉट स्ट्रिप मिल में आंतरिक संसाधनों से क्रेन #17 का सफल नवीनीकरण

0
क्रेन 17 नवीनीकरण: एक तकनीकी उपलब्धि

🔧 बीएसएल हॉट स्ट्रिप मिल में आंतरिक संसाधनों से क्रेन #17 का सफल नवीनीकरण

बोकारो, 22 अप्रैल:
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की हॉट स्ट्रिप मिल में स्थित क्रेन संख्या #17 का नवीनीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य पूरी तरह से आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया गया, जो न केवल तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि स्वदेशी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

इस 110 टन क्षमता वाली क्रेन का उद्घाटन बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य)  सी. आर. महापात्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) प्रकाश कुमार तिवारी, हॉट स्ट्रिप मिल के मुख्य महाप्रबंधक  विपिन कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


🛠️ क्रेन 17 नवीनीकरण: एक तकनीकी उपलब्धि

मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) श्री विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में, यांत्रिकी अनुभाग के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री एस. एन. भगत की निगरानी में इस क्रेन का पुराना और क्षतिग्रस्त टोंग पूरी तरह से जीर्णोद्धार किया गया।

मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सहायक महाप्रबंधक श्री एस. के. रॉय, वरीय प्रबंधक श्री एस. एस. यादव, और क्रेन अनुभाग के कर्मियों की अहम भूमिका रही। केवल 16 घंटे में इस टोंग को पुनः स्थापित कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया, जिसका श्रेय सामान्य अनुरक्षण विभाग के  एन. के. बेहरा और  राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यरत टीम को जाता है।


💬 प्रशंसा और प्रोत्साहन

अधिशासी निदेशक (संकार्य)  सी. आर. महापात्रा ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित विभागों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के अभिनव प्रयास भविष्य की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनने चाहिए।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version