Home NEWS BOKARO बोकारो में मजदूर कन्वेंशन आयोजित, 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल...

बोकारो में मजदूर कन्वेंशन आयोजित, 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

0
बोकारो में मजदूर कन्वेंशन आयोजित, 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

बोकारो में मजदूर कन्वेंशन आयोजित, 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

बोकारो, 11 मई — ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो के आह्वान पर सेक्टर-2 कला केन्द्र में आज एक मजदूर कन्वेंशन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी मजदूर हड़ताल के समर्थन को मजबूत करना था।

कन्वेंशन की अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की और संचालन आर. के. गोरांई ने किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) में समेटने का निर्णय श्रमिक विरोधी है। इससे मजदूरों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल सुविधाओं पर गहरा असर पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि नई संहिताएं “वर्कर”, “एम्प्लॉई”, “ट्रेनी”, “सुपरवाइजर” आदि की परिभाषाएं इस तरह बदलती हैं कि लाखों मजदूर इन कानूनों से बाहर हो जाएंगे। साथ ही, निरीक्षण प्रावधानों की समाप्ति से श्रमिक शोषण बढ़ेगा।

कन्वेंशन में चार प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए —

  1. 20 मई की हड़ताल को सफल बनाना।

  2. चार श्रम संहिताओं के खात्मे तक संघर्ष जारी रखना।

  3. वेज रिवीजन व बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान।

  4. ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन तेज करना।

कन्वेंशन को रामाश्रय प्रसाद सिंह, बी डी प्रसाद, बी एन उपाध्याय, मोहन चौधरी, देवदीप सिंह दिवाकर, रमेश राय, आर. के. वर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version