Home NEWS BOKARO बोकारो स्टील प्लांट में ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स का उल्लंघन, पहली सूची...

बोकारो स्टील प्लांट में ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स का उल्लंघन, पहली सूची जारी

0
बोकारो स्टील प्लांट में ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स का उल्लंघन, पहली सूची जारी

बोकारो स्टील प्लांट में ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स का उल्लंघन, पहली सूची जारी

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में 1 मई 2025 से लागू ज़ीरो टॉलरेंस सेफ्टी रूल्स के तहत संयंत्र के भीतर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहली सूची 5 मई को जारी की गई। इस पहल का उद्देश्य प्लांट के अंदर कार्यरत कर्मचारियों, ठेका कर्मियों और आगंतुकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी) बी.के. सरतपे के नेतृत्व में किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि कई वाहन चालकों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की। इनमें कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करना, तेज गति में वाहन चलाना, हेलमेट के चिन स्ट्रैप का उपयोग न करना, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले द्वारा हेलमेट न पहनना जैसी गंभीर लापरवाहियां शामिल हैं।

इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए बीएसएल प्रबंधन ने उल्लंघनकर्ताओं की सूची जारी की है और आगे भी सख्त निगरानी रखने की बात कही है। प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” को आत्मसात करते हुए नियमों का सख्ती से पालन करें और संयंत्र को सुरक्षित कार्यस्थल बनाने में सहयोग दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version