Home NEWS बोकारो सिटी में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का अभियान

बोकारो सिटी में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का अभियान

0
खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

बोकारो: शहर में बढ़ती सार्वजनिक शराबखोरी और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं को लेकर बोकारो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार देर रात बोकारो सिटी क्षेत्र के सेक्टर 4, सेक्टर 5 और अन्य इलाकों में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस अभियान का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया, जिसमें कई थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। शराब पीते पकड़े गए कुछ युवकों को मौके पर ही दौड़ा-दौड़ाकर चेतावनी दी गई।

बताया गया कि कई लोग शराब की दुकानों और आसपास के खेल मैदानों के पीछे बैठकर खुलेआम शराब पी रहे थे। पुलिस ने ऐसे दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी जो शराबियों को बैठने की जगह या सुविधा दे रहे थे।

डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी के निर्देश और आम जनता की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
जो भी शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही चालान भी काटा जाएगा। खुले में शराब पीते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्ती से आम जनता ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version